How to learn English
आज के दौर मे इंग्लिश सिर्फ भाषा ही नहीं उससे कुछ बड़ कर है। ऐसा नहीं है की इंग्लिश आपकी योग्यता या इंटेलिजेंस का कोई पैमाना है लेकिन फिर भी इंटरनेशनल language होने की वजह से इसका महत्व अपने आप बढ़ जाता है। गाँव हो या शहर आज हर कोई चाहता है की वो अच्छी इंग्लिश बोले। अगर कोई इंसान आपसे कम intelligent है या कम talented है लेकिन इंग्लिश बोलना (English Speaking) जानता है तो वह दूसरों की नजरों मे आपसे ज्यादा talented दिखाई देता है। यह पैमाना कही से भी सही नहीं है लेकिन यह इस समय की एक कड़वी सच्चाई है। स्कूल चाहे government हो या private English तो सभी को पढ़ाई जाती है लेकिन फिर भी government स्कूल से पढे बच्चे इस मामले मे थोड़ा पीछे रहे जाते है। इसका कारण simple सा है – सही महोल न मिल पाना। ऐसा नहीं है की वे इंग्लिश समझ नहीं पाते या फिर उन्हे इंग्लिश बिलकुल नहीं आती लेकिन दिक्कत होती है सिर्फ दूसरों के साथ इंग्लिश मे बात करने की। इंग्लिश बोलना और इंग्लिश समझना दो अलग अलग बाते है। तो चलिये देखते है की आप क्यो इंग्लिश नहीं बोल बाते और इसमे कैसे सुधार कर सकते है:
ENGLISH SPEAKING TIPS – HOW TO LEARN SPOKEN ENGLISH THROUGH HINDI
1) don’t think about grammar ज़्यादातर लोग जिनकी पहली भाषा हिन्दी है या कोई दूसरी है और वे इंग्लिश मे बात करना सीखना चाहते है लेकिन कोशिशों के बाद भी ठीक से सफल नहीं हो पाते। ऐसा क्यो? क्योकि वे English grammar को सीखने पर ज्यादा focus करते है और इंग्लिश grammar के rules मे फस कर रह जाते है। जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो वह कोई भी भाषा बोलना नहीं जानता लेकिन धीरे धीरे अपने आस पास की भाषा को सुनता है और उस भाषा को बोलना सीख जाता है।